Viral Video: सऊदी के प्रिंस बिन सलमान पर हुआ हमला? अरब से लेकर अमेरिका तक मची खलबली

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Riyadh: सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के हत्या की कोशिश हुई है ये दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उन्हें कार बम धमाके से निशाना बनाया गया जिसे लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि सऊदी अरब की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे कई और यूजर्स ने इसे शेयर किया है। सोशल मीडिया पर बिन सलमान को निशाने बनाने के लिये कार बम से हमले की बात कही जा रही है। मगर असल घटना को लेकर सस्पेंस अभी बरकरार है।  

सलमान पर हमला का सच!

दावे के मुताबिक, भारी हथियारों से लैस एक सुरक्षा काफिला, जिसमें कथित तौर पर सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और कई आला अधिकारी गाड़ियों में मौजूद थे, उन पर 6 मई की रात राजधानी रियाद में हमला किया गया। सोशल मीडिया पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के हत्या के प्रयास का दावा किया जा रहा है। पर चूंकि सऊदी अरब में भारत की तरह मीडिया को आजादी नहीं है लिहाजा घटना को लेकर कोई भी जानकारी मीडिया के जरिये नहीं मिल पा रही है। जाहिर है जब तक सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस बिन सलमान या उनका दफ्तर खुद कोई जानकारी साझा नहीं करते खबर की पुष्टी हो पाना मुश्किल है।

आधिकारिक पुष्टि नहीं

इस हमले के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। वीडियो में एक जलते हुए वाहन के पास पुलिस की भारी मौजूदगी दिखाई दे रही है।इस वीडियो को कथित तौर पर बिन सलमान पर हुए हमले से जुड़ा बताया जा रहा है। मगर इस वीडियो की भी अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पर ये वीडियो चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। इसको लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा - सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर हत्या के प्रयास के बारे में एक पूरी तरह से निराधार दावा फर्जी। ये दावा एक्स पर वायरल हो रहा है। दावे के लिए कोई सबूत नहीं है। एक यूजर लिखते हैं - अरब स्रोत सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की हत्या की कोशिश का दावा कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT