आदित्य ठाकरे को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार! जानिए कौन है आरोपी शख्स?

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी देने वाले 34 साल के आरोपी को साइबर पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने ठाकरे के व्हाट्सएप पर मैसेज कर धमकी दी थी। आरोपी ने एक मैसेज में ठाकरे पर अभिनेता सुशांत राजपूत की हत्या करने का आरोप लगाया है।

ठाकरे तक कैसे पहुंचा आरोपी?

आरोपी ने 8 दिसंबर की आधी रात के करीब सबसे पहले आदित्य ठाकरे को वाट्सएप पर मैसेज किया, इसमें उन्होंने सुशांत सिंह की मौत को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद उसने तीन फोन किए, ठाकरे ने इसे रिसीव नहीं किया। इसके बाद आरोपी ने आदित्य ठाकरे को जान से मारने की धमकी भेजी, ठाकरे ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENT

मैसेज में क्या लिखा था?

आरोपी ने ठाकरे को जान से मारने की धमकी दी थी, भेजे गए मैसेज में आरोपी ने लिखा- ‘तूने सुशांत सिंह राजपूत को मारा अगला नंबर तेरा होगा।’ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फ़ैन बताने वाले जयसिंह ने 8 दिसंबर की रात भेजे मैसेज में ठाकरे को अपशब्द भी कहे थे, साइबर पुलिस ने तकनीक की मदद से जांच की। उन्हें बताया गया कि आरोपी उस समय बेंगलुरु में था जिसके बाद उसको गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT