दिल्ली: गैंगरेप के बाद महिला के बाल काटे, जूते की माला पहनाकर घुमाया

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

हिमांशु मिश्रा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

DELHI CRIME NEWS / LADY GANG RAPED : दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला के बाल काट कर चेहरे पर कालिख पोत दी गई। इतना ही नहीं उसे जूते की माला पहनाकर गलियों में घुमाया गया। डीसीपी शाहदरा आर साथिया सुंदरम ने बताया कि इस सिलसिले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पूरा मामला जानिए

ADVERTISEMENT

पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ कुछ लोगों की पुरानी रंजिश थी। पीड़ित महिला शादीशुदा है और किराए के मकान में रह रही थी। उसका एक बच्चा भी है। पीडिता की बहन के मुताबिक, महिला के घर के पीछे पड़ोस में रहने वाला एक लड़का अक्सर उससे बात करना चाहता था। उस लड़के ने 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी। सूत्रों के मुताबिक, लड़का महिला से शादी करना चाहता था। लेकिन महिला ने इससे इनकार कर दिया था। इस वजह से लड़के ने खुदकुशी कर ली थी।

लड़के के परिवार वालों को लगता था कि खुदकुशी की वजह महिला है। महिला के चाचा का आरोप है कि दोपहर में कुछ लोग अचानक आ धमके। उन्हें चाकू लगाया गया और उनकी भतीजी के पास ले गए। इसके बाद आरोपी लड़की को कड़कड़डूमा से जबरन अपने साथ बैठा कर ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसके सारे बाल काट दिए। उसके चेहरे पर कालिख पोत दी और जूते की माला पहना कर गली में घुमाया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने इस मामले में गैगरेप का मुकदमा दर्ज करके चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENT

यूपी-बिहार में रेलवे की संपत्ति में तोड़फोड़ ! गया में ट्रेन फूंकीRRB-NTPC : खान सर के खिलाफ FIR !

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT