US Shooting: कैलिफोर्निया में 6 महीने के बच्चे और मां समेत छह लोगों की गोली मारकर हत्या

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

US Shooting: अमेरिका के कैलिफोर्निया में कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। एक हफ्ते पहले ही पीड़ितों के घर पर नशीले पदार्थ होने की सूचना मिली थी। इसकी बाद घर की तलाशी ली गई थी। पुलिस की जांच में ये भी एंगल शामिल है।

कैसे हुई ये घटना?

ये वाक्या सोमवार सुबह मध्य कैलिफोर्निया में हुआ। सुबह करीब 3:30 बजे विसालिया के पूर्व में एक घर में कुछ हमलावर ने धावा बोल दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि सड़क पर दो व्यक्ति मृत पड़े थे, जब कि तीसरा व्यक्ति लहूलुहान हालत में गेट पर पड़ा था। बाकी लोगों की भी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस वारदात में कितने लोग शामिल है?, इसकी भी जांच की जा रही है। इस घर को ही क्यों टारगेट किया गया?, इसकी जांच जारी है।

लेकिन जिस तरह से ये घटना हुई है, उसने कई सवाल जरूर खड़े हो गए हैं। यूएस में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में वहां की सरकार चिंतित जरूर है, लेकिन वो ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। सवाल ये भी है कि ये हथियार आम लोगों और बदमाशों तक कैसे पहुंच रहे हैं ?

ADVERTISEMENT

कब-कब हुई अमेरिका में फायरिंग की घटना?

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT