'मेरा पति किसी काम के लायक नहीं! सुहागरात में पति-पत्नी का ये सच पता चला तो लोग सन्न रहा गए! 

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Uttar Pradesh News: ये बेहद चौंकाा देने वाला मामला यूपी के बांदा का है, महिला का आरोप है कि सुहागरात में उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। यूं तो सोशल मीडिया के जमाने में कई तरह के किस्से और सच्ची कहानियां सुनने और देखने को मिलती हैं। पर यूपी के बांदा की ये कहानी अनोखी है। बीवी ने पति पर बेहद संगीन इल्जाम लगाया है। बीवी ने शिकायत की है कि उसका पति नपुंसक निकला। वो किसी काम का नही है। पत्नी का आरोप है कि पति की नामर्दी की बात छुपाकर धोखे से उसकी शादी करा दी गई।

'मैं किसी काम लायक नहीं हूं'

पति के नपुंसक होने का खुलासा तब हुआ जब सुहगरात में पति पत्नी से जिस्मानी रिश्ते नही बना सका। हैरानी की बात ये है कि महिला इस बात को लेकर पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस के पास अपनी लिखित शिकायत में महिला ने कहा है कि पति के नामर्द निकलने के बाद मौके का फायदा उठाने के लिये पति के ही जीजा ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। महिला ने पुलिस में शिकायत कर तो दी लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। अब महिला ने कोर्ट की शरण ली है और कोर्ट ने इस मामले में पति समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

सुहागरात को ही खुल गई पति की पोल

अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। बांदा शहर कोतवाली इलाके की महिला ने ये केस किया है। महिला की शादी मई 2022 में हुई थी। महिला का पति मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला है। शादी बाकायदा हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। महिला ने बताया कि सुहागरात के मौके पर जब पति ने पत्नी से रिलेशन नहीं बनाए तो उसे लगा कि कोई सामान्य समस्या होगी।

ADVERTISEMENT

महिला के आरोपों से सन्न रह गए लोग

मगर पति ने जब कई दिनों तक जिस्मानी रिश्ते नही बनाए तो पत्नी ने पूछ ही लिया कि आखिर फिजिकल रिलेशन क्यों नही बना रहे हो। इस पर पति ने जवाब दिया कि ये शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई है। पति बोला- 'मैं किसी काम के लायक नही हूं!' पत्नी ने जब ये खबर परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन कोई हल नही निकला। आरोप है कि पति पत्नी को जान से मारने की धमकी भी देता था। साथ ही ये भी आरोप है कि ससुरालवाले दहेज मांगते थे। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। 

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT