Shrikant Tyagi Noida: 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी की पत्नी हिरासत में...

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

भूपेन्द्र चौधरी/संतोष शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Noida Shrikant Tyagi Case: महिला के साथ बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने करीब 6 बजे श्रीकांत के फ्लैट से पत्नी को हिरासत में लिया है। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी की पत्नी को हिरासत में लेकर 24 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी। त्यागी कहां है, इसका कुछ भी पता नहीं लग पा रहा है। 8 टीमें उसकी तलाश कर रही है।

नोएडा की सोसायटी में एक महिला से गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोपी BJP नेता श्रीकांत त्यागी (BJP Leader SriKant) की पुरानी करतूतें भी सामने आ रहीं हैं। करीब दो साल पहले श्रीकांत त्यागी उस समय विवादों में आया था जब उसे गर्लफ्रेंड के साथ उसकी बीवी ने रंगेहाथ पकड़ा था। ये वाकया लखनऊ का है, जिसमें पुलिस केस भी हुआ था।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

दो साल पहले उसकी पत्नी ने लखनऊ के अपार्टमेंट में उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया था। उस समय श्रीकांत की पत्नी व गर्लफ्रेंड में जमकर मारपीट हुई थी फिर पुलिस भी मौके पर आई थी। श्रीकांत की पत्नी ने बयान दिया था कि पति की गर्लफ्रेंड ने उन्हें पीटा और कपड़े फाड़ दिए और बच्चों को भी पीटा था, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड ने बयान दिया था कि वो अपने अपार्टमेंट में थी तभी श्रीकांत की पत्नी और एक अन्य महिला पहुंची और पत्थर से हमला कर दिया था।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT