Shraddha Murder Case: आफताब को पॉलीग्राफी टेस्ट आज फिर हो सकता है!

CHIRAG GOTHI

25 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:30 PM)

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट (Aftab's polygraphy test) आज फिर हो सकता है। अब तक दो बार उसका ये टेस्ट हो चुका है।

CrimeTak
follow google news

Shraddha Murder Case : श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का आज फिर पॉलिग्राफी टेस्ट हो सकता है। कल उससे कई सवाल पूछे गए लेकिन सवाल जवाब का दौरा पूरा नहीं हो पाया। आरोपी आफताब को बुखार है। इस वजह से आज आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट उसकी सेहत पर निर्भर करेगा। कल करीब 6 से 7 घंटे आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। सूत्रों का यह भी कहना है कि आफताब से करीब करीब 50 सवाल से पूछे गए। पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान आफताब से उसके बचपन के बारे में, उसके दोस्तों के बारे में, श्रद्धा से उसके रिश्तो के बारे में सवाल किए गए। उससे पूछा गया कि अगर उसने कत्ल किया है तो कब किया और कत्ल करने के बाद उसने सारे सबूतों को कहां पर छुपाया। उससे ये भी पूछा गया कि श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद उन्हें किन-किन इलाकों में ले जाकर फेंका।

Shraddha Case : दिल्ली पुलिस आरोपी को लेकर FSL लैब पहुंची थी। हालांकि, बुधवार को आफताब को बुखार होने की वजह से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। इस दौरान पूरे टेस्ट की वीडियोग्राफी भी हुई है।

यह भी पढ़ें...

आफताब 4 दिन की पुलिस रिमांड पर है। उसे शनिवार को कोर्ट में फिर पेश किया जाएगा। इस टेस्ट के बाद क्या आरोपी का नारको भी पुलिस कराएगी, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

आरोपी आफताब का अब तक दो बार पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है। पुलिस ने आफताब से तकरीबन 15 से 18 सवाल पूछे थे। इसके बाद गुरुवार को दोबारा उसका टेस्ट हुआ था।

उधर, श्रद्धा वालकर ने आफताब से अपनी जान को खतरा बताते हुए वसई पुलिस में शिकायत की थी, पर आफताब के माता-पिता के समझाने पर श्रद्धा ने शिकायत वापस ले ली थी। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वो जांच करवाएंगे कि श्रद्धा की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन क्यों नहीं लिया ?

आज हो सकता है आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट

    follow google newsfollow whatsapp