CBI News: सीबीआई ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ हिंसा से जुड़े मामले में संदेशखाली में छापेमारी की। तलाशी के दौरान हथियारों और बड़ी संख्या में कारतूस भी बरामद किए हैं। गौरतलब है कि सीबीआई ने संदेशखली, उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में दो परिसरों में सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान विदेशी पिस्टल और रिवॉल्वर सहित बड़ी संख्या में कारतूस और गोला-बारूद बरामद किए हैं।
संदेशखाली में मिला बम और हथियारों का जखीरा, अब कैसे बचेगा शाहजहां?
सीबीआई ने संदेशखली, उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में दो परिसरों में सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान विदेशी पिस्टल और रिवॉल्वर सहित बड़ी संख्या में कारतूस और गोला-बारूद बरामद किए हैं।
ADVERTISEMENT

• 07:37 PM • 26 Apr 2024
बम मिलने की खबर पर पहुंची एनएसजी
ADVERTISEMENT
सीबीआई ने शाहजहां शेख से जुड़े घरों और दफ्तरों की तलाशी ली। जानकारी मिली थी कि ईडी से मारपीट में खोए गए सामान और सरकारी दस्तावेज शाहजहां के एक सहयोगी के आवास पर छिपाए जा सकते हैं। जिसके बाद सीआरपीएफ जवानों के साथ सीबीआई की टीम ने उत्तर 24 परगना के संदेशखली गांव में 02 परिसरों की तलाशी ली।
दर्जनों पिस्टल और कारतूस बरामद
सीबीआई की तलाशी के दौरान 03 विदेशी रिवॉल्वर, 01 भारतीय रिवॉल्वर, 01 कोल्ट पुलिस रिवॉल्वर, 01 विदेशी निर्मित पिस्तौल, 01 देशी निर्मित पिस्तौल, 09 एमएम की 120 गोलियां, 45 कैलिबर के 50 कारतूस, 380 बोर के 50 कारतूस और 32 कारतूस 08 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को शहजहां शेख से जुड़े अवैध कारोबार के आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले हैं।
गुर्गों ने ED की टीम पर किया था हमला
सीबीआई ने कुछ संदिग्ध देशी बम भी बरामद किए गए हैं जिन्हें एनएसजी की टीमों की मदद से निष्क्रिय किया जा रहा है। आपको बता दें कि शाहजहां शेख को ED टीम पर हमले के मामले में 29 फरवरी को उत्तर 24 परगना के मीनाखान एरिया से अरेस्ट किया गया था। इससे पहले, शाहजहां शेख 55 दिनों तक फरार रहा था। पहली बार शाहजहां शेख का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया, जब इसी साल पश्चिम बंगाल में 5 जनवरी को ED की टीम हमला किया गया था।
ना विधायक ना सांसद फिर भी रसूख जबरदस्त
असल में ईडी की टीम शाहजहां से बंगाल राशन वितरण घोटाला मामले में पूछताछ करने पहुंची थी, लेकिन उस समय इस माफिया के गुर्गों ने ईडी की टीम पर हमला कर दिया था। हालांकि उस हमले के बाद भी ईडी लगातार पूछताछ के लिए शाहजहां शेख को समन जारी करती रही लेकिन शाहजहां शेख फरार ही रहा। और गिरफ्तारी से पहले उसकी फरारी को 57 दिन हो चुके थे।
ADVERTISEMENT





