बाप ने दी बेटे के कत्ल की सुपारी, 75 लाख रुपए में किया बेटे की मौत का सौदा, बिल्डर पिता गिरफ्तार

TANSEEM HAIDER

26 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 26 2024 9:05 PM)

धीरज और उनके पिता दिनेशचंद्र के बीच पारिवारिक मामलों और संपत्ति को लेकर विवाद था। जांच में पता चला कि उसने धीरज को मारने के लिए 75 लाख रुपये दिए थे।

CrimeTak
follow google news

Pune Crime: पुणे में हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और कत्ल का खुलासा किया तो शहर लोग हैरान रह गए। कत्ल की जांच में खुलासा हुआ कि पिता ने संपत्ति विवाद के चलते अपने बेटे को मारने के लिए खुद 'सुपारी' दी थी। एक हफ्ता पहले जंगली महाराज स्ट्रीट पर बेटे को शूट करने की नाकाम कोशिश की गई थी। पुलिस ने इस मामले में रियल एस्टेट डेवलपर के पिता सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

बेटे को मार दो, मिलेंगे 75 लाख रुपये

यह भी पढ़ें...

पुणे पुलिस ने इस मामले में पिता दिनेशचंद्र अर्गडे, प्रशांत घाडगे, अशोक थोम्ब्रे, प्रवीण कुडले, योगेश जाधव, चेतन पोकले को गिरफ्तार किया गया है। सीपी अमितेश कुमार ने इंडिया टुडे से कहा कि दिनेशचंद्र अपने बेटे के जिद्दी और बदमिजाज व्यवहार से परेशान थे, जो उनके बिजनेस को नुकसान पहुंचा रहा था। पुलिस अफसर के मुताबिक पारिवारिक और संपत्ति के विवादों से के चलते बाप बेटे के रिश्तों में बेहद खटास थी। 

बदमाशों को दे दी 75 लाख की सुपारी

दरअसल 16 अप्रैल को करीब 3 बजकर 30 मिनट पर धीरज अर्गडे पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया था। फायरिंग की कोशिश की थी। जंगली महाराज रोड पर अरगाडे हाइट्स बिल्डिंग के पास एक दोपहिया वाहन पर सवार हमलावरों ने बिल्डर धीरज पर फायर किए। धीरज की किस्मत अच्छी थी हमलावर की पिस्टल में गोली फंस गई और धीरज बच गया। घटना के बाद धीरज ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। शिवाजीनगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई और पुलिस ने जांच शुरु की। 

हैरान कर देगी वजह

मामला दर्ज करने के बाद अपराध शाखा ने जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के लिए सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की। धीरज अर्गडे के परिवार और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। धीरज और उनके पिता दिनेशचंद्र के बीच पारिवारिक मामलों और संपत्ति को लेकर विवाद था। जांच में पता चला कि उसने धीरज को मारने के लिए 75 लाख रुपये दिए थे। उसके बाद पुलिस ने जांच की और धीरज के पिता दिनेशचंद्र अर्गडे सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

(पुणे से ओंकार वाबले की रिपोर्ट)

    follow google newsfollow whatsapp