सलमान खान केस: लॉरेंस गैंग पर मुंबई पुलिस का शिकंजा, मकोका लगाने की तैयारी, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर

TANSEEM HAIDER

26 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 26 2024 9:33 PM)

मुंबई पुलिस गुजरात के साबरमती जेल में बंद उसके भाई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में ले सकती है और वह इस मामले में कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाने पर भी विचार कर रही है। 

CrimeTak
follow google news

Maharashtra Salman Case: मुंबई के बांद्रा में 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में शुक्रवार को अनमोल बिश्नोई के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई के बांद्रा में 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में शुक्रवार को अनमोल बिश्नोई के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी कर दिया गया है।

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर

यह भी पढ़ें...

पुलिस अफसरों ने यह भी बताया कि पुलिस, गुजरात के साबरमती जेल में बंद उसके भाई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में ले सकती है और वह इस मामले में कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाने पर भी विचार कर रही है। अधिकारी ने बताया कि अनमोल बिश्नोई ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी और जांच में भी उसकी इनवाल्वमेंट सामने आयी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया है।

कहां है लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई?

उन्होंने कहा,‘‘ अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई को इस मामले में वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। अनमोल बिश्नोई कनाडा में रहता है तथा अमेरिका आता-जाता है। जिस फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उसने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी, उसका आईपी पता पुर्तगाल का निकला। पुलिस के अनुसार हमलावर (शूटर) विकी गुप्ता (24) एवं सागर पाल (21) को सोनू कुमार सुभाष चंदर बिश्नोई (37) और अनुज तपन (32) के साथ गिरफ्तार किया गया था।

सलमान खान केस में लॉरेंस गैंग पर मुंबई पुलिस का शिकंजा

विकी गुप्ता और सागर पाल बिहार के निवासी हैं तथा उन्हें 15 मार्च को सोनू बिश्नोई एवं अनुज तपन ने दो देसी पिस्तौल एवं कारतूस उपलब्ध कराये थे। पुलिस के मुताबिक सोनू बिश्नोई और तपन फाजिल्का के रहने वाले हैं तथा फाजिल्का पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई के मूल स्थान के समीप है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ दोनों (सोनू एवं तपन) पंजाब के गंगापुर में दर्ज गोलीबारी के एक मामले में लॉरेंस एवं अनमोल बिश्नोई के साथ सह आरोपी हैं।

    follow google newsfollow whatsapp