दिल्ली में छेड़छाड़ का विरोध करने पर गर्लफ्रेंड की मां को मारी गोली, मौके पर मौत, नाबालिग आरोपी फरार

TANSEEM HAIDER

26 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 26 2024 8:47 PM)

परिवारों वालों पुलिस को दी शिकायत में बताया की आरोपी अपने साथियों के साथ मौके पर आया था, नाबालिग ने सरिता शर्मा को गोली मारी और मौके से फरार हो गया। 

CrimeTak
follow google news

Delhi News: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके के में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरिता शर्मा नाम की महिला को आरोपियों ने कई गोलियां मारी। ज़ख्मी हालत में महिला को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया जहां सरिता नाम की महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां को मारी गोली

यह भी पढ़ें...

परिवारों वालों पुलिस को दी शिकायत में बताया की एक शख्स अपने साथियों के साथ मौके पर आया था। उसने सरिता शर्मा को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दी है।

सरिता की मौत के बाद आरोपी फरार 

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी सरिता शर्मा की बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था जिसका विरोध करने पर गोली मारी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर जांच की है।

हत्या से पहले लगाया पिस्टल कारतूस वाला स्टेटस

हैरानी की बात ये है कि कत्ल से पहले आरोपी ने वाट्सएप्प स्टेटस में पिस्टल लोड करने का वीडियो लगाया हुआ था। इस वीडियो में आरोपी पिस्टल लोड करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में पिस्टल के साथ कारतूस भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल आरोपी फरार है। 

(दिल्ली से अरविंद ओझा की रिपोर्ट)

    follow google newsfollow whatsapp