यूपी के नोएडा में बीवी का डबल क्रास, पति के साथ मिलकर प्रेमी का गला काट दिया, चौंका देगी ये कत्ल की कहानी

ADVERTISEMENT

UP Noida Murder News: सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर- 40 में एक व्यक्ति की सोमवार सुबह हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

social share
google news

Noida Murder News: यूपी के नोएडा मे कत्ल के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि 55 साल के अधेड़ की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। दरअसल उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर- 40 में एक व्यक्ति की सोमवार सुबह हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि थाना सेक्टर 40 स्थित नोएडा विकास प्राधिकरण के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले शशि शर्मा (55) कल सुबह मृत पाए गए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रेमी ने प्रेमिका को पति के सामने मारा तमाचा

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शर्मा से मिलने एक महिला और दो पुरुष स्टाफ क्वार्टर आए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तथा अन्य माध्यमों के आधार पर 40 वर्षीय महिला, उसके पति भरत चौहान (45) तथा पड़ोसी राजा तिवारी (24) को गिरफ्तार कर लिया। चंदर ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि शर्मा के कथित तौर पर उस महिला के साथ अवैध संबंध थे और इसी कारण महिला के पति और पड़ोसी ने शर्मा की हत्या की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। 

पत्नी ने पति के साथ मिलकर काटा गला

जानकारी के मुताबिक भरत चौहान व सीमा देवी का विवाह 2006 में हुआ था दोनों के चार बच्चे है। विवाह के बाद से ही दोनो अपने परिवार के साथ सैक्टर-62 में कमरा बनाकर रहने लगे। भरत चौहान चाय की दुकान के साथ साथ कन्सट्रक्शन के काम में मजदूरी का कार्य भी करता था। मृतक शशि शर्मा भी कन्सट्रक्शन का काम करता था, दोनो की मुलाकात वर्ष 2021 में काम के दौरान ही हुई। मृतक शशि शर्मा ने भी अपना एक कमरा सैक्टर-62 के पास में बना लिया और उनके साथ ही रहने लगा। 

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अवैध संबंधो की खूनी कहानी

साल 2021 में ही रात्रि के समय आरोपी भरत चौहान ने अपनी पत्नी सीमा देवी तथा मृतक शशि शर्मा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया जिससे उस समय भी दोनो के बीच झगड़े होने लगे। इसके बाद मृतक शशि शर्मा ने इस प्लाट से अपना आवास हटा लिया।  जिसके बाद शशि सैक्टर-40 में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। इसके बाद माह अक्टूबर 2023 में मृतक शशि शर्मा बारात घर सैक्टर-63 में कन्सट्रक्शन का करवा रहा था। इसी दौरान प्रमिका सीमा देवी व मृतक शशि शर्मा की मुलाकात होने लगी।  

बिस्तर पर पति ने पत्नी को प्रेमी संग देखा

27 अक्टूबर 2023 को सीमा देवी अपने पति भरत चौहान के मोबाईल फोन से मृतक शशि शर्मा से बात कर रही थी जिसकी रिकार्डिंग भरत चौहान ने फोन में सुन ली। भरत चौहान ने अपनी पत्नी से दोबारा इन अवैध संबंधों का विरोध किया। पति की प्रताड़ना के बाद सीमा देवी ने आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन पति भरत चौहान ने उसे बचा लिया। जानकारी के मुताबिक भरत का दोस्त राजा तिवारी वर्ष 2022 में गोरखपुर से नोएडा आया था और महर्षि यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल इन्जीनियरिंग (बी.टैक- प्रथम वर्ष) का छात्र है। 

ADVERTISEMENT

तीनों ने मिलकर गला रेत दिया

राजा तिवारी, भरत चौहान की चाय की दुकान पर चाय आदि पीने के लिये आता रहता था जहाँ भरत चौहान व राजा तिवारी की आपस में मित्रता हो गयी। 29 अक्टूबर को राजा तिवारी, भरत चौहान और सीमा देवी एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर मृतक से मिलने मृतक के आवास सैक्टर-40 पर आये जहाँ मृतक शशि शर्मा मौजूद नहीं थीा। साजिश के तहत सीमा देवी ने शशि को फोन करके घर बुलाया। मृतक शशि तथा तीनो शशि के किराये के मकान में बैठकर दोंनों के सम्बन्धो के बारे में बात कर रहे थे कि तभी मृतक शशि ने सीमा को थप्पड मार दिया जिससे तीनो ने एकजुट होकर चाकू से गला रेत कर शशि शर्मा की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद तीनो एक ही मोटर साइकिल से घटनास्थल से फरार हो गये। 

    यह भी देखे...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT