केरल में सोशल मीडिया फ्रेंडशिप के नाम पर रची गई खौफनाक साजिश: शादी में जाने निकला 17 साल का छात्र अचानक हुआ गायब, जंगल में बोरी से मिला कुछ ऐसा कि दहल उठे लोग!

ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर बनी दोस्त के बुलावे पर घर से निकला 12वीं का छात्र अभिराम, लेकिन जिसे वो अपनी किस्मत समझ रहा था, वो दरअसल किसी और को फंसाने का खौफनाक जाल था।

social share
google news

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। संडे की शाम 12वीं क्लास का 17 वर्षीय छात्र अभिराम अपने माता-पिता के साथ शादी में जाने की तैयारी कर रहा था। तभी उसके फोन पर एक अनजान कॉल आया और वो थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन फिर कभी वापस नहीं आया।
रात तक अभिराम का फोन बंद मिला तो परेशान घरवालों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को अभिराम की आखिरी लोकेशन शहर के एक सुनसान और घने जंगल में मिली। जब पुलिस ने उसके कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले, तो पता चला कि अभिराम को सोशल मीडिया पर एक फर्जी आईडी के जरिए जाल में फंसाया गया था।
दरअसल, यह पूरी साजिश एक खौफनाक 'लव ट्रायंगल' का हिस्सा थी, जहां किसी और को निशाना बनाने के लिए बेकसूर अभिराम को महज एक 'चारा' बनाकर उस सुनसान जंगल में बुलाया गया था। लेकिन उस शाम जंगल के सन्नाटे में ऐसा क्या हुआ कि असली निशाना तो बच निकला, पर अभिराम की जिंदगी हमेशा के लिए खामोश हो गई? किसने रची थी यह साजिश और कौन थे इस घिनौने खेल के असली किरदार?

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜