कर्नाटक मर्डर मिस्ट्री: करेले के जूस में दी नींद की गोली, फिर पति का घोंटा गला; पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत साबित होने पर कब्र से निकली खौफनाक हकीकत

ADVERTISEMENT

डूबा नहीं, गला घोंटकर मारा गया था प्रकाश बाबू: कब्र से लाश निकालकर दूसरे पोस्टमार्टम से खुला नर्स पत्नी और प्रेमी का खौफनाक राज

social share
google news

कर्नाटक के शिवमोगा जिले (भद्रावती) में जनवरी 2020 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्रकाश बाबू नामक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबना बताई गई और पुलिस ने मामला हादसा मानकर फाइल बंद कर दी। हालांकि, मृतक के भाई फ्रांसिस को हत्या का शक था और उसकी जिद पर पुलिस ने जांच दोबारा शुरू की.
अदालत की अनुमति से प्रकाश के शव को कब्र से निकालकर दूसरा पोस्टमार्टम कराया गया. इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि प्रकाश की मौत डूबने से नहीं, बल्कि गला घोंटने से हुई थी. पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि प्रकाश की नर्स पत्नी फ्लोरा नसी और उसके प्रेमी राजशेखरैया ने मिलकर यह हत्या की थी. 15 जनवरी 2020 की रात नसी ने पति को करेले के जूस में नींद की गोलियां दीं और फिर प्रेमी के साथ मिलकर उसका गला घोंटकर लाश नहर में फेंक दी. अदालत ने इसे 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' मामला मानते हुए दोनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई.

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜