अपनी ही 'सुपारी' देकर ब्रिटेन से अमेरिका पहुंची 32 साल की लड़की: कातिल से बोली- 'रहम मत करना, बेरहमी से मारना', फिर जंगल में जो हुआ...

ADVERTISEMENT

ब्रिटेन से हजारों मील दूर अमेरिका के फ्लोरिडा जंगल में मिली 32 वर्षीय सोनिया की लाश, तफ्तीश में खुलासा हुआ कि उसने खुद ही कातिल को 4,000 डॉलर देकर अपने कत्ल का खौफनाक सौदा किया था।

social share
google news

ब्रिटेन के हैमशायर की रहने वाली 32 वर्षीय सोनिया एक्सेलबी अचानक घर वालों को घूमने की बात कहकर अमेरिका के फ्लोरिडा के लिए रवाना हुई, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटी। कुछ ही दिनों बाद फ्लोरिडा के एक सुनसान जंगल में गड्ढे से उसकी खौफनाक हालत में लाश बरामद हुई। एफबीआई और स्थानीय पुलिस ने जब एयरपोर्ट के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तो सोनिया 52 वर्षीय ड्वेन हॉल नाम के शख्स की गाड़ी में बैठती दिखाई दी।
पुलिस जब ड्वेन के घर पहुंची और उसके लैपटॉप व मोबाइल के चैट्स खंगाले, तो अफसरों के होश उड़ गए। खुलासा हुआ कि सोनिया ने किसी और के लिए नहीं, बल्कि खुद अपने ही मर्डर के लिए ड्वेन को 4,000 डॉलर (लगभग 3.5 लाख रुपये) की सुपारी दी थी। उसने ड्वेन से कहा था कि वह उस पर जरा भी रहम न बरते और बेरहमी से उसकी जान ले ले। लेकिन जब पुलिस को सोनिया का उसकी सहेली को भेजा गया आखिरी मैसेज मिला, तो केस में रोंगटे खड़े कर देने वाला मोड़ आ गया। आखिर अमेरिका पहुंचने के बाद ऐसा क्या हुआ कि सोनिया डर से कांपने लगी थी? क्या आखिरी वक्त में उसने जीने की गुहार लगाई थी या कातिल ने उसे संभलने का मौका ही नहीं दिया?

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜