तमिलनाडु जेल ब्रेक: मिर्गी का नाटक कर जेल से भागे 17 कैदी, बाहर रास्ता भटके तो 48 घंटे में दोबारा पहुंचे सलाखों के पीछे

ADVERTISEMENT

अंदर की सॉलिड प्लानिंग, बाहर का रास्ता जीरो: तमिलनाडु के थेनी में अजब जेल ब्रेक की गजब कहानी!

social share
google news

तमिलनाडु के थेनी जिले की थेकमपट्टी जेल से 26 अक्टूबर की रात 17 विचाराधीन कैदी मिर्गी के दौरे का नाटक कर फरार हो गए. सेल में बंद एक कैदी को मिर्गी की बीमारी थी, जिसके इलाज के बहाने कैदियों ने शोर मचाया और दरवाजा खोलते ही गार्ड पर हमला कर दिया. इसके बाद मुख्य द्वार के सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर चाबी छीनी और 17 कैदी जेल से बाहर निकल आए. हालांकि, जेल के अंदर की योजना बनाने वाले इन कैदियों को बाहर के भूगोल और रास्तों की कोई जानकारी नहीं थी. जेल के चारों तरफ घने जंगल और झाड़ियां होने के कारण कैदी आसपास के 10 से 20 किलोमीटर के दायरे में ही रास्ता भटकते रहे. पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 टीमें, 300 पुलिसकर्मी और ड्रोन तैनात किए. भटक रहे कैदियों को एक-एक कर ट्रैक किया गया और बुधवार शाम तक सभी 17 कैदियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया. लापरवाही के आरोप में जेल के 9 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया, जबकि डीजी प्रजन संदीप राय राठौर का ट्रांसफर कर दिया गया.

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜