क़यामत के बाद भी सुरक्षित रहेगा इंसानी वजूद! जानिए नॉर्वे की उस अजूबा तिजोरी की कहानी, जहां बंद है दुनिया का सबसे बड़ा 'खजाना'
ADVERTISEMENT
दुनिया खत्म होने पर भी नहीं मिटेगी इंसानियत, नॉर्वे के बर्फीले पहाड़ में 400 फीट नीचे बनी 'डूम्सडे वॉल्ट' में सहेजी जा रही है भविष्य की सांसें।
दुनिया खत्म होने पर भी नहीं मिटेगी इंसानियत, नॉर्वे के बर्फीले पहाड़ में 400 फीट नीचे बनी 'डूम्सडे वॉल्ट' में सहेजी जा रही है भविष्य की सांसें।
नॉर्वे के एक सुनसान बर्फीले द्वीप पर पहाड़ के अंदर 400 फीट गहराई में एक अनोखी तिजोरी बनाई गई है, जिसे 'डूम्सडे वॉल्ट' या 'ग्लोबल सीड वॉल्ट' कहा जाता है। इस तिजोरी का मुख्य मकसद प्रलय, परमाणु युद्ध, भीषण महामारी या ग्लोबल वार्मिंग जैसी तबाही के बाद आने वाली नई इंसानी सभ्यता के लिए भोजन और कृषि का आधार बचाए रखना है।
इस बेहद सुरक्षित और न्यूक्लियर-प्रूफ तिजोरी का आंतरिक तापमान हमेशा -18 डिग्री सेल्सियस रहता है, जिससे यहां रखे बीज सदियों तक खराब नहीं होते। इसमें भारत, अमेरिका, चीन और पाकिस्तान समेत दुनिया के 100 से अधिक देशों ने अपनी फसलों, फलों और सब्जियों के करोड़ों बीजों के सैंपल जमा कराए हैं। यहां तक कि मेडिकल जरूरतों के लिए अफीम के बीज भी सुरक्षित रखे गए हैं। खास बात यह है कि हर बीज के साथ खेती का पूरा तरीका (धूप, पानी और मौसम की जानकारी) एक पत्र में लिखकर रखा गया है। संकट के समय (जैसे सीरिया में कृषि तबाही के दौरान) यहां से आपातकालीन बीज वापस भी दिए जा चुके हैं।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT





