उदयपुर मर्डर मिस्ट्री: तंत्र-मंत्र, 30 लाख का कर्ज और 'डबल क्रॉस'... जब सड़क हादसे के पीछे निकली खौफनाक साजिश
ADVERTISEMENT
उदयपुर में कार हादसे के रूप में मिली महिला की लाश और क्राइम सीन पर मिले तंत्र-मंत्र के सामान ने खोली खौफनाक साजिश की परतें।
उदयपुर में कार हादसे के रूप में मिली महिला की लाश और क्राइम सीन पर मिले तंत्र-मंत्र के सामान ने खोली खौफनाक साजिश की परतें।
उदयपुर के पास 3 फरवरी 2019 की देर रात एक नदी के पुल के नीचे एक महिला की लाश और थोड़ी दूरी पर पलटी हुई कार मिलती है। पहली नजर में मामला भयानक सड़क हादसे का लगता है, लेकिन पुलिस तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो जाता है कि यह एक सोची-समझी हत्या है। मृतका की पहचान रिचा के रूप में होती है, जो अपनी 12 साल की बेटी से मिलने मुंबई से उदयपुर आई थी।
जांच के दौरान पुलिस जब घटनास्थल का दोबारा मुआयना करती है, तो वहां सिंदूर, हड्डियां और तंत्र-मंत्र से जुड़ी अजीब सामग्री बरामद होती है। रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद पुलिस को अंदेशा होता है कि रिचा अंधविश्वास और टोने-टोटके के जाल में उलझ चुकी थी।
इसी बीच मुर्दाघर में सांत्वना देने पहुंचा एक माना हुआ तांत्रिक और परिवार का एक करीबी शख्स पुलिस के शक के घेरे में आ जाते हैं। आखिर उस रात रिचा किसके एक फोन पर 30 किलोमीटर दूर जाने को मजबूर हुई? क्या यह किसी तांत्रिक की बलि थी या फिर भारी-भरकम रकम और धोखे (Double Cross) का खौफनाक खेल? जानिए इस रहस्यमयी मर्डर केस की पूरी कहानी!
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










