मदुरई की सबसे बड़ी चोरी: चेहरे पर नकाब, लेकिन हाथ पर बने एक अनोखे टैटू और YouTube चैनल ने खोला तनिष्क शोरूम रोबरी का राज़!
ADVERTISEMENT
सीसीटीवी में चेहरा तो नकाब में छुपा था, मगर हाथ का अनोखा टैटू और यूट्यूबर गर्लफ्रेंड का चैनल चोर का सबसे बड़ा काल बन गया!
सीसीटीवी में चेहरा तो नकाब में छुपा था, मगर हाथ का अनोखा टैटू और यूट्यूबर गर्लफ्रेंड का चैनल चोर का सबसे बड़ा काल बन गया!
तमिलनाडु के मदुरई शहर में हाल ही में इतिहास की सबसे बड़ी चोरी की वारदात ने पुलिस के होश उड़ा दिए। एक नामी तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से चोर ने बेहद शातिराना अंदाज में करोड़ों रुपये के सोने और हीरे के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर ने पूरी योजना के साथ सिर से पांव तक काले नकाब और मास्क का इस्तेमाल किया था ताकि सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा न आ सके।
लेकिन हर शातिर मुजरिम की तरह उससे भी एक छोटी सी चूक हो गई। उसके खुले हाथ पर बना एक अजीब और अनोखा टैटू पुलिस की नजर में आ गया। पुलिस ने जब इस सुराग पर काम करना शुरू किया, तो खबरी के जरिए उन्हें एक YouTube चैनल और उसके इंस्टाग्राम अकाउंट का पता चला। आगे की जांच में जब पुलिस एक यूट्यूबर लड़की के घर पहुंची और फिर खेत की खुदाई कराई, तो सोने-हीरे से भरी पोटलियां बरामद हुईं!
मगर असली रहस्य यह था कि करोड़ों की ज्वेलरी बरामद होने के बावजूद मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की पकड़ से दूर था। क्या महज एक टैटू और यूट्यूबर के वीडियो शातिर मास्टरमाइंड को सलाखों के पीछे पहुंचा पाए?
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










