बिलकिस बानो केस: 17 साल में 20 घर बदले, जिस खौफ से भागी पीड़िता... सुप्रीम कोर्ट ने उन्हीं 2 दोषियों को दी बड़ी राहत

ADVERTISEMENT

17 साल का खौफ, 20 ठिकाने बदले... लेकिन अदालत के एक फैसले ने फिर जगा दिए कई अनुत्तरित सवाल!

social share
google news

साल 2002 के दर्दनाक हादसे के बाद जिस पीड़िता ने इंसाफ पाने के लिए 17 वर्षों तक लगातार अपने ठिकाने बदले और खौफ के साए में 20 से ज्यादा घर बदले, उसके जख्म एक बार फिर हरे हो गए हैं। 2008 में मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जिन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, अचानक आई एक खबर ने पूरे देश में कानूनी बहस छेड़ दी है।
28 अक्टूबर को देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐसा फैसला सुनाया, जिसकी जानकारी पीड़िता और उसकी कानूनी टीम को हफ्तों बाद मीडिया के माध्यम से मिली। उम्रकैद काट रहे दो दोषियों की सजा सस्पेंड कर उन्हें जमानत दे दी गई। आखिर किस आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने ताउम्र कैद की सजा पाने वाले इन दोषियों को राहत दी? क्या 17 साल जेल में बिताना और बीमारी ही इस फैसले की वजह बने? और सबसे बड़ा सवाल क्या इस फैसले का असर उन बाकी 9 दोषियों और देश भर के हजारों उम्रकैदियों पर पड़ेगा? जानिए इस पूरी कानूनी गुत्थी का वह सच, जिसने एक बार फिर न्याय व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं...

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜