भोपाल: बीमार पड़ोसी को अस्पताल पहुंचाना पड़ा भारी, अजीब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिसिया थ्योरी में फंसा बेगुनाह 13 महीने रहा जेल

ADVERTISEMENT

इंसानियत के नाते मदद करने निकला युवक, कैसे फंसा मर्डर केस के उलझे जाल में?

social share
google news

16 जून को भोपाल निवासी राजेश विश्वकर्मा ने देखा कि उसकी पड़ोस की महिला पेट दर्द और सांस की तकलीफ से कराह रही है। इंसानियत दिखाते हुए राजेश उसे पास के सरकारी अस्पताल ले गया और इलाज शुरू होते ही काम पर चला गया। लेकिन देर रात पुलिस ने राजेश के घर दस्तक देकर बताया कि महिला की मौत हो चुकी है और अगले ही दिन उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का दावा था कि महिला का गला घोंटा गया है। हालांकि, अस्पताल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डॉक्टरों के दावों में कई ऐसे अजीब विरोधाभास थे, जिन्होंने जांच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस ने न तो अस्पताल का सीसीटीवी खंगाला और न ही यह देखा कि दोपहर तक डॉक्टर जिस मरीज का इलाज कर रहे थे, उसकी हत्या का वक्त सुबह का कैसे बताया जा रहा था। 13 महीने तक सलाखों के पीछे रहे इस मददगार के केस में कोर्ट के सामने क्या सच आया?

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜