मैसूर का खौफनाक माउथ बम हत्याकांड: शादी से इनकार पर प्रेमिका के मुंह में रखा बम, मोबाइल फटने का बनाया झूठा नाटक
ADVERTISEMENT
चेहरा गायब, फर्श पर फैला खून और मोबाइल फटने का दावा... लेकिन जब फॉरेंसिक टीम ने खोली लॉज के कमरा नंबर 116 की परतें, तो उड़ गए सबके होश!
चेहरा गायब, फर्श पर फैला खून और मोबाइल फटने का दावा... लेकिन जब फॉरेंसिक टीम ने खोली लॉज के कमरा नंबर 116 की परतें, तो उड़ गए सबके होश!
कर्नाटक के मैसूर से 55 किलोमीटर दूर बैलूर के 'एसजेआरएस' लॉज के कमरा नंबर 116 में 23 अगस्त को एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के भी रोंगटे खड़े कर दिए। 24 वर्षीय सिद्धराजू अपनी 22 वर्षीय प्रेमिका दर्शिता के साथ वहां पति-पत्नी बनकर चेक-इन करता है। कुछ ही देर बाद वह बाहर से कमरा लॉक कर खाना लेने जाता है और लौटकर दरवाजा न खुलने का नाटक रचता है। जब मास्टर की से दरवाजा खोला गया, तो बेड पर दर्शिता की दर्दनाक लाश पड़ी थी उसका पूरा चेहरा गायब था और चारों तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था।
सिद्धराजू ने पुलिस को गुमराह करते हुए इसे 'चार्जिंग के दौरान मोबाइल ब्लास्ट' का हादसा बताने की कोशिश की। लेकिन जब फॉरेंसिक टीम को मौके से 2 मीटर लंबा बिजली का तार, स्टील की छड़ें और विस्फोटक जिलेटिन के अंश मिले, तो साज़िश का दायरा और गहरा गया। आखिर दर्शिता का चेहरा ही क्यों उड़ा? क्या यह वाकई कोई हादसा था या प्यार में मिले इनकार के बाद रचा गया देश का पहला सनसनीखेज 'माउथ बम' मर्डर प्लान?
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










