मैसूर राजघराने की शहज़ादी का रहस्यमयी कत्ल; जिंदा ताबूत में दफना कर फर्श पर 3 साल तक थिरकता रहा कातिल, यूं हुआ सनसनीखेज खुलासा

ADVERTISEMENT

अरबों की मालकिन और पूर्व राजदूत की पत्नी अचानक हुई लापता; 3 साल बाद जब फर्श की खुदाई हुई, तो कांप उठी पुलिस।

social share
google news

मैसूर राजघराने के दीवान की बेटी और पूर्व आईएफएस अफसर की पूर्व पत्नी शाकिरा खलीली 1991 में अचानक अपने बैंगलोर वाले आलीशान बंगले से लापता हो जाती हैं। उनकी चार बेटियों में से सबसे छोटी बेटी सबा जब भी अपनी मां का हाल-चाल जानने के लिए फोन करती, तो मां का दूसरा पति स्वामी श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्र कोई न कोई नया बहाना बनाकर बात टाल देता। कभी विदेश जाने तो कभी इलाज कराने की बात कहकर 9 महीनों तक बेटियों को गुमराह किया जाता रहा।
आशंकाओं से घिरी बेटी जब बैंगलोर पहुंचकर पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराती है, तो पुलिस जांच में जुटती है, लेकिन सालों तक शाकिरा का कोई सुराग नहीं मिलता। 1994 में जब पुलिस इस अनसुलझे केस को लगभग बंद करने की तैयारी में थी, तभी एक शराब के ठेके पर नशे में कही गई एक अनजान बात ने पूरे मामले की बाजी पलट दी। आखिर घर के खूबसूरत इटालियन मार्बल वाले फर्श के नीचे ऐसा क्या छिपा था, जिस पर हर शाम पार्टियां सजाई जाती थीं?

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜