7 साल पहले गर्भवती पत्नी को छोड़ गायब हुआ पति; ससुराल वालों ने लगाया हत्या का आरोप, फिर इंस्टाग्राम की एक रील ने खोला खौफनाक राज

ADVERTISEMENT

4 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी पर लगा था पति के कत्ल का इल्जाम, 7 साल बाद सोशल मीडिया पर दिखी एक रील और बदल गई पूरी कहानी।

social share
google news

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में साल 2017 में शीलू की शादी बबलू नाम के युवक से हुई थी। शादी के महज 4 महीने बाद शीलू जब गर्भवती हुई, तो अचानक उसका पति बबलू रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। पति की तलाश के बीच ससुराल वालों ने उल्टा 4 महीने की गर्भवती शीलू और उसके मायके वालों पर ही बबलू की हत्या का खौफनाक आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस जांच ठंडे बस्ते में चली गई और शीलू ने अकेले ही अपने बच्चे को जन्म देकर 7 सालों तक कत्ल का कलंक सहते हुए जीवन बिताया।
साल 2025 में एक दिन जब शीलू इंस्टाग्राम पर रील्स स्क्रॉल कर रही थी, तब अचानक एक रील को देखकर उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। उस रील में एक अनजान महिला के साथ दिख रहा शख्स हूबहू उसका लापता पति बबलू ही नजर आ रहा था। शीलू ने जब उस रील को बार-बार देखा और परिजनों को दिखाया, तो सब दंग रह गए। शीलू तुरंत उस रील को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस जब उस रील का सुराग तलाशते हुए पंजाब के लुधियाना पहुंची, तो बंद कमरे के पीछे का सच सामने आया। आखिर 7 साल तक बबलू कहां छिपा था और उस रील वाली महिला के साथ उसका क्या रिश्ता था?

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜