जिस पत्नी के मर्डर के इल्जाम में पति ने काटे 3 साल जेल, 5 साल बाद अचानक कॉफी शॉप में जिंदा मिली 'मुर्दा' बीवी!

ADVERTISEMENT

पुलिस ने कंकाल को बीवी मानकर पति को भेज दिया सलाखों के पीछे, लेकिन 5 साल बाद एक कॉफी की चुस्की ने खोल दिया सारा राज़!

social share
google news

कर्नाटक के कोडागु जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे और न्यायिक व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। साल 2020 में एक महिला अचानक अपने घर से लापता हो जाती है और पति परेशान होकर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराता है। कुछ महीनों बाद पुलिस को सुनसान इलाके में एक लावारिस कंकाल मिलता है। बिना किसी फॉरेंसिक जांच या डीएनए टेस्ट के, पुलिस उस कंकाल को लापता महिला की लाश मान लेती है और बेकसूर पति को ही मर्डर के इल्जाम में गिरफ्तार कर जेल भेज देती है।
गरीब पति लगभग 3 साल तक सलाखों के पीछे तिल-तिल मरता रहा। लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आया जब एक जांबाज वकील ने कोर्ट में डीएनए टेस्ट की मांग की, और रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि वह कंकाल उस महिला का था ही नहीं! इसके बावजूद सवाल कायम था कि अगर महिला मरी नहीं, तो गायब कहाँ हुई? आखिरकार 5 साल बाद एक कॉफी शॉप में हुई अचानक मुलाकात ने इस खौफनाक गुत्थी का ऐसा सच सामने लाया, जिसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए...

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜