टोक्यो मर्डर मिस्ट्री: कातिल ने फिंगरप्रिंट, डीएनए और कपड़े छोड़े, 2.8 लाख पुलिसवाले लगे, 25 साल बाद भी कातिल गायब!

ADVERTISEMENT

टोक्यो में साल 2000 की वो खौफनाक रात, जब पूरे परिवार की हत्या कर कातिल ने आराम से खाई आइसक्रीम और छोड़ गया अपने सारे सबूत!

social share
google news

31 दिसंबर 2000 की सुबह जापान की राजधानी टोक्यो के शांत इलाके सेतागाया में मिकिओ मियाज़ावा के घर जब रिश्तेदार पहुंचे, तो अंदर का मंजर देखकर कांप उठे। घर के अलग-अलग कमरों में मिकिओ, उनकी पत्नी यासुका, 6 साल की बेटी नीना और 4 साल के बेटे रेई की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
हैरानी की बात यह थी कि कातिल ने कत्ल के बाद भागने की जल्दी नहीं दिखाई। उसने फ्रिज खोलकर आइसक्रीम खाई, कंप्यूटर इस्तेमाल किया और अपने कपड़े, टोपी, स्वेटर, फिंगरप्रिंट तथा डीएनए (DNA) के सबूत पूरे घर में छोड़ दिए। घर से न कोई कीमती सामान गायब था और न ही परिवार की किसी से दुश्मनी थी।
पिछले 25 सालों में पौने तीन लाख (2.8 लाख) से ज्यादा पुलिस अफसरों ने इस केस की जांच की, पर कातिल का सुराग आज तक नहीं मिला। आखिर कातिल ने इतने सबूत खुद क्यों छोड़े? क्या यह किसी साइको किलर का काम था या इसके पीछे छुपा था कोई और खौफनाक राज? जानिए इस अनसुलझे रहस्य की पूरी दास्तान!

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜