Volodymyr Zelenskyy : एक शो में राष्ट्रपति का रोल निभाया, फिर असल जिंदगी में भी राष्ट्रपति बने

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Volodymyr Zelenskyy Profile: यूक्रेन के राष्ट्रपति राजनीति से पहले फिल्मों में काम किया करते थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति का नाम Volodymyr Zelenskyy है। 2019 में उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में यूक्रेन की कमान संभाली थी। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने एक शो में राष्ट्रपति का किरदार निभाया था और फिर असल जिंदगी में भी वो राष्ट्रपति बने। राष्ट्रपति बनने से पहले Volodymyr Zelenskyy एक एक्टर और कॉमेडियन हुआ करते थे।17 साल की उम्र में उन्होंने लोकल कॉमेडी कम्पटीशन में भाग लिया था।

17 साल की उम्र से शुरू की एक्टिंग

17 साल की उम्र में Volodymyr Zelenskyy ने KVN नाम की लोकल कॉमेडी कम्पटीशन की टीम को ज्वॉइन किया था। इसके बाद उन्हें जल्द ही यूक्रेन की टीम Zaporizhia-Kryvyi Rih-Transit में परफॉर्म करने का मौका मिला। इस टीम ने KVN की मेजर लीग में परफॉर्म किया था और 1997 में जीत भी हासिल की थी।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

टीवी शोज भी किए थे प्रोड्यूस

2003 में Kvartal 95 ने यूक्रेन के टीवी चैनल 1+1 के लिए टीवी शोज प्रोड्यूस करने शुरू कर दिए थे। 2005 में इस टीम ने यूक्रेन के दूसरे चैनल इंटर के साथ काम करना शुरू किया। साल 2008 में उन्होंने फीचर फिल्म लव इन द बिग सिटी में काम किया था। इसके बाद इस फिल्म के सीक्वल लव इन द बिग सिटी 2 में भी काम किया था। इसका फिल्म का थ्रीड पार्ट 2014 में आया था।

ADVERTISEMENT

फिल्मों में भी किया काम

ADVERTISEMENT

इसके बाद Volodymyr Zelenskyy ने अपना एक्टिंग करियर आगे बढ़ाया और ऑफिस रोमांस और आवर टाइम जैसी फिल्मों में काम किया। 2012 में उनकी फिल्म Rzhevsky Versus Napoleon रिलीज हुई थी। इसी साल उनकी हिट फिल्म 8 फर्स्ट डेट्स भी आई थी। इस फिल्म के सीक्वल 2015 और 2016 में आए थे।

...जब उनकी फिल्म को बैन कर दिया गया था

2014 में उन्होंने यूक्रेन की मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर के रुसी आर्टिस्ट्स को यूक्रेन में बैन करने के खिलाफ आवाज उठाई थी। 2015 में यूक्रेन ने रुसी आर्टिस्ट और दूसरे रुसी कामों को यूक्रेन में आने से बैन कर दिया था। ऐसे में 2018 में Volodymyr Zelenskyy की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लव इन द बिग सिटी 2 को यूक्रेन में बैन कर दिया गया था।

2015 में Volodymyr Zelenskyy ने सर्वेंट ऑफ द पीपल नाम के शो में काम किया था। दिलचस्प बात ये है कि इस शो में Volodymyr Zelenskyy ने यूक्रेन के राष्ट्रपति का रोल निभाया था। 2017 में आई उनकी सीरीज Svaty यूक्रेन में बैन हो गई थी। ये बैन मार्च 2019 में हटा था।

उनकी पहली फिल्म I, YOU, HE, SHE थी

Volodymyr Zelenskyy ने ज्यादातर रूसी भाषा के प्रोडक्शन में काम किया। उनकी पहली यूक्रेनी भाषा की फिल्म I, You, He, She थी। इस फिल्म की स्क्रिप्ट को पहले यूक्रेनी भाषा में लिखा गया था फिर एक्ट्रेस Agnė Grudytė के लिए रूसी भाषा में इसका अनुवाद किया गया था। बाद में यूक्रेनी भाषा में इसकी डबिंग हुई थी।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT