VIRAL VIDEO : महिला कांग्रेस नेता ने पुलिसकर्मियों पर थूका, फिर पुलिस ने किया ये...

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

NETTA D'SOUZA SPLIT ON POLICE IN DELHI : दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा पर पुलिसकर्मियों के ऊपर थूकने के आरोप लगे हैं। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, अग्निपथ योजना और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगातार जारी ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर पर 1000 कार्यकर्ताओं के साथ धरने की अनुमति दी गई थी, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता 24 अकबर रोड पर इकट्ठा हो गए और विरोध शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

धारा 144 लागू होने की वजह से दिल्ली पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने पहुंची। प्रदर्शन के दौरान नेट्टा डिसूजा ने पुलिसकर्मियों पर थूक दिया। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT