Mumbai Crime: पुलिस कमिश्नर से मिले सलमान खान, मिली थी जान से मारने की धमकी

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Mumbai Crime News: शुक्रवार दोपहर सलमान खान (Salman Khan) ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) कमिश्नर विवेक फनसालकर से मुलाकात (Meeting) की। करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद सलमान खान कमिश्नर से मिलकर अपने घर के लिए रवाना हो गए। अभिनेता सलमान खान ने लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रखने का लाइसेंस अप्लाई किया था।

कमिश्नर ऑफिस से बार निकलते सलमान खान का VIDEO

ऐसा माना जा रहा है कि शुक्रवार सलमान खान अपनी सुरक्षा से जुड़े अपडेट लेने और उन्हें जो धमकी दी गई थी उसके संबंध में ही मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिले हैं। गौरतलब है कि पिछले रविवार को बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई थी।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

इसकी सूचना खान परिवार ने मुंबई पुलिस को दी थी। बांद्रा पुलिस इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मुंबई पुलिस बैंडस्टैंड इलाके में लगे कई सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कर रही है।

धमकी भरे पत्र में लिखा था, 'सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा.' मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

ADVERTISEMENT

गैंगस्टर लॉरेंस सलमान खान के हाथों काले हिरण के शिकार के बाद से सलमान के कत्ल की साजिश रच रहा था। इस साजिश को अंजाम देने के लिए लांरेंस ने शूटर संपत नेहरा को मुंबई भेजा था। गैंग ने सलमान की हत्या का खाका तैयार किया था। इसके लिए बाकायदा एक स्पेशल आरके स्प्रिंग राइफल भी मंगवाई थी। काम को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने संपत नेहरा और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT