सितंबर 1991 में ऑस्ट्रिया और इटली की सीमा पर स्थित ओत्सल पहाड़ियों पर दो पर्वतारोहियों को बर्फ के नीचे दबी एक लाश मिली। शुरुआत में इसे किसी आम ट्रैकर का शव माना गया, लेकिन जब फॉरेंसिक और वैज्ञानिक जांच हुई, तो पता चला कि यह लाश 5300 साल पुरानी एक प्राकृतिक मम्मी 'ओत्जी' की है। इस 5000 साल पुराने मर्डर केस की तफ्तीश का जिम्मा म्यूनिक के मशहूर डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर एलेक्जेंडर हॉर्न को सौंपा गया।
जांच में सामने आया कि ओत्जी के पास तांबे की बेहद कीमती कुल्हाड़ी और 27 अन्य सामान मौजूद थे, जिन्हें कातिल ने छुआ तक नहीं था। यानी यह हत्या लूटपाट के इरादे से नहीं की गई थी। फॉरेंसिक टीम को ओत्जी की पीठ पर तीर के गहरे निशान और हाथों पर बचाव के जख्म मिले। आखिर 5300 साल पहले बर्फानी चोटियों पर ओत्जी को किसने और क्यों निशाना बनाया? लगभग 100 फीट की दूरी से घात लगाकर किसने चलाया था वह जानलेवा तीर?