पुणे के सफल बिजनेसमैन विनायक नायक हर साल की तरह 22 सितंबर 2024 को अपनी पत्नी वर्षाली के साथ कर्नाटक के हैंकन गांव पहुंचे थे। वे यहां अपने पुश्तैनी मंदिर में पूजा-पाठ के लिए आए थे। लेकिन सुबह के करीब सवा पांच बजे अचानक उनके घर से चीख-पुकार और मदद की गुहार सुनाई दी। तेजधार हथियार से हुए जानलेवा हमले में विनायक नायक की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर के अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। घर में रखी कीमती ज्वेलरी, कैश और मोबाइल फोन जस के तस पड़े थे, यानी हत्या का मकसद डकैती बिल्कुल नहीं था। शुरुआती जांच में पुलिस को लगा कि पुणे के इस बड़े कारोबारी की हत्या के तार मुंबई अंडरवर्ल्ड या रंगदारी की धमकी से जुड़े हो सकते हैं।
लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और एक संदेहास्पद मारुति स्विफ्ट कार की नंबर प्लेट की कड़ियां जोड़ी गईं, तो जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई। आखिर उस रात गांव की सड़क पर वह रहस्यमयी कार क्यों गुजरी थी? क्या यह वाकई अंडरवर्ल्ड की साजिश थी या फिर अपनों के बीच का ही कोई खतरनाक राज? पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, एक ऐसा सच बेनकाब होने लगा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
पुणे के अमीर बिजनेसमैन की कर्नाटक में दर्दनाक हत्या; अंडरवर्ल्ड के शक से शुरू हुई जांच का हैरान कर देने वाला सच आया सामने
ADVERTISEMENT
• 01:50 PM • 16 Nov 2026
सालाना पूजा करने गांव पहुंचे बिजनेसमैन पर तेजधार हथियार से हमला, घर में लूटपाट न होने से गहराया मर्डर का सस्पेंस।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










