माउंट एवरेस्ट की 24,600 फीट ऊंची खौफनाक ऊंचाइयों पर स्थित 'डेथ ज़ोन' में जब तापमान -30 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है, वहां चंद घंटों का वक्त भी मौत का पैगाम बन जाता है। 22 बार एवरेस्ट फतह कर चुके 52 वर्षीय अनुभवी शेरपा हिलेरी दावा एक पॉलिश पर्वतारोही के साथ चढ़ाई पर निकले थे। लेकिन डेथ ज़ोन के ठीक मुहाने पर बर्फीले तूफान के बीच अचानक वे गायब हो गए।
बचाव दल ने कई दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर तलाश बंद कर दी गई। काठमांडू स्थित घर पर परिवार ने उम्मीद तोड़ दी और बिना शव के ही अंतिम संस्कार की रस्में शुरू कर दीं। लेकिन छठे दिन एवरेस्ट के बेस कैंप से ऊपर सफाई अभियान पर निकली एक टीम की नजर अचानक बर्फ में रेंगती हुई एक आकृति पर पड़ी... क्या वाकई -30 डिग्री में बिना ऑक्सीजन और खाने के कोई 6 दिन तक ज़िंदा रह सकता है? उस बर्फीले गड्ढे के बीच हिलेरी दावा के साथ आखिर क्या चमत्कार हुआ था?