बेंगलुरु: 9 जनवरी 2016 की शाम जब सॉफ्टवेयर इंजीनियर निधि अपने फ्लैट पर पहुंची, तो दरवाजे से लेकर कमरे के अंदर तक खून के खौफनाक निशान देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर कमरे में उसकी फ्लैटमेट कुसुम की लाश फर्श पर पड़ी थी और गले में लैपटॉप के चार्जर का तार लिपटा हुआ था। पंजाब की रहने वाली कुसुम महज तीन महीने पहले ही बेंगलुरु में इंटेल (Intel) कंपनी में जॉब करने आई थी।
कमरे से कुसुम का मोबाइल फोन गायब था। पुलिस ने जब सोसाइटी के विजिटर रजिस्टर की जांच की, तो दोपहर 12:20 बजे 'सुखबीर सिंह' नाम के एक शख्स की एंट्री मिली। रजिस्टर में लिखा फोन नंबर फर्जी निकला, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध की तस्वीर कैद हो चुकी थी। पुलिस ने जब कुसुम के कॉल डिटेल्स खंगाले, तो एक रहस्यमई तार सीधे हरियाणा के पलवल से जुड़ता दिखा। आखिर फेसबुक पर 8 जनवरी को एक्सेप्ट हुई एक फ्रेंड रिक्वेस्ट का इस खौफनाक हत्याकांड से क्या कनेक्शन था? 12:20 से 3:20 बजे के बीच उन तीन घंटों में फ्लैट के अंदर ऐसा क्या हुआ था?