फ्लोरिडा (अमेरिका): अमूमन बच्चों के लिए खिलौने खुशियां लेकर आते हैं, लेकिन साल 1906 में 118 साल पहले रॉबर्ट नाम के एक छोटे बच्चे को घर के नौकर से मिली एक गुड़िया ने पूरे परिवार की जिंदगी में खौफ भर दिया। शुरुआत में रॉबर्ट उस बेजान गुड़िया को अपना पक्का दोस्त मानकर अपने साथ रखने लगा। लेकिन जल्द ही घर में अजीब और डरावनी घटनाएं घटने लगीं। रात के सन्नाटे में कमरे का सामान अपने आप टूटने-बिखरने लगा, भारी फर्नीचर उलट जाता और कमरे के भीतर से दो अलग-अलग लोगों की रहस्यमई आवाजें सुनाई देने लगीं।
जब घर वालों ने सवाल किया, तो मासूम रॉबर्ट का यही कहना था कि यह सब उसने नहीं बल्कि उस गुड़िया ने किया है। डर के मारे परिवार ने घर बदल दिया और गुड़िया को एक बक्से में बंद कर दिया। सालों बाद जब रॉबर्ट बड़ा होकर अपनी पत्नी के साथ लौटा और उसने उस बक्से को दोबारा खोला, तो खौफ का वो सिलसिला फिर से शुरू हो गया। आज भी अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित ईस्ट मार्टिलो म्यूजियम में बंद यह शापित गुड़िया लोगों के पसीने छुड़ा देती है। कहा जाता है कि अगर बिना इजाजत कोई इसकी तस्वीर भी खींच ले, तो उसके साथ अनहोनी होने लगती है। आखिर इस बेजान गुड़िया में ऐसा क्या राज छुपा है?