श्रीनगर (कश्मीर): 1990 का वो दौर, जब कश्मीर में खौफ का साया मंडरा रहा था और कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने की धमकियां मिल रही थीं। उसी दौरान श्रीनगर के प्रसिद्ध स्किम्स (SKIMS) अस्पताल में बतौर नर्स काम करने वाली सरला भट्ट 15 अप्रैल 1990 की रात अपने हॉस्टल से अचानक गायब हो जाती है। बंदूकधारी आतंकी सीधे उसके कमरे में घुसते हैं और उसे बंदूक की नोक पर अगवा कर ले जाते हैं।
चार दिनों तक सरला की कोई खबर नहीं मिलती। 19 अप्रैल को मालाबाग की सड़क पर एक लावारिस लाश मिलती है, जिसकी हालत देखकर पुलिस की रूह कांप जाती है। गोलियों से छलनी शरीर पर सिगरेट से दागे जाने के निशान थे। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात थी लाश के पास मिली एक हाथ से लिखी रहस्यमयी पर्ची! उस पर्ची पर ऐसा क्या लिखा था जिसने पूरे कश्मीर को दहला दिया? आखिर 36 साल बाद इस मर्डर केस की बंद फाइल से क्या सच बाहर आया?
कश्मीर का वो मर्डर जिसने बदल दी थी घाटी की तकदीर: 36 साल बाद खुली नर्स सरला भट्ट हत्याकांड की बंद फाइल, सामने आया खौफनाक सच
ADVERTISEMENT
12 Nov 2026 (अपडेटेड: Nov 12 2026 3:28 PM)
हॉस्टल के कमरे से अगवा हुई नर्स की सड़क पर मिली खौफनाक लाश, पास पड़ी एक पर्ची ने पूरे कश्मीर को दहला दिया था।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










