मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में दोपहर अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थाने के बाहर 8 लोग आपस में बहस करते दिखे। पुलिस वालों ने जब उन्हें अंदर बुलाकर पूछताछ शुरू की, तो पता चला कि सभी मूक-बधिर (गूंगे-बहरे) हैं और अपनी बात सिर्फ साइन लैंग्वेज में ही कह सकते हैं। थाने में न तो कोई उनकी भाषा समझ पा रहा था और न ही कोई शिकायत दर्ज हो पा रही थी।
तभी एक महिला फरियादी ने अपने बैग से एक पन्ना निकालकर पुलिस की तरफ बढ़ाया। उस एक पन्ने की शिकायत में 16 साल पुराना यानी 2009 का एक ऐसा खौफनाक राज दर्ज था, जिसे पढ़कर सब-इंस्पेक्टर के होश उड़ गए।
आखिर 16 साल पहले उस लड़की के साथ ऐसा क्या हुआ था? मूक-बधिरों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में आए किस वीडियो ने 16 साल पुराने जख्मों को फिर से हरा कर दिया? और बिना बोले, बिना सुने पुलिस ने कैसे इस पेचीदा केस के आरोपी तक पहुंचने के लिए बिछाया अपना जाल?