90 के दशक में कुवैत और अरब देशों में मशहूर गायिका नूरा अल तका अपनी बहन और ऑल-फीमेल बैंड के साथ सिर्फ बड़े-बड़े शादी समारोहों में गाया करती थीं। एक रात अचानक उनके पास एक अजीब सुरंग जैसी गूंजती आवाज वाली महिला का फोन आता है, जो दोगुना पैसा देने का लालच देकर अपनी शादी में गाने का न्योता देती है।
अगले दिन नूरा अपने बैंड के साथ बुलाई गई गाड़ी में बैठकर शहर के बाहर रेगिस्तान की ओर निकल पड़ती हैं। लेकिन सफर के दौरान गाड़ी के शीशों में कोई चेहरा न दिखना, तेज धूप में गाड़ी की परछाई गायब होना और ड्राइवर की आंखों से पलकें न होना उनके मन में अनहोनी का खौफ पैदा कर देता है।
जब गाड़ी एक वीरान खंडर महल पर रुकती है, तो नूरा अंदर कदम रखती हैं। वहां का नजारा देखकर उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं कुर्सियां खाली थीं और सैकड़ों मेहमान हवा में तैर रहे थे। दूल्हे की गर्दन उल्टी थी और दुल्हन के घूंघट से काला धुआं निकल रहा था। आखिर उस रात हवेली के अंदर ऐसा क्या खौफनाक राज खुला कि नूरा को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा? क्या नूरा वाकई किसी इंसानी शादी में थीं या जिन्नों की खौफनाक महफिल में?
जिन्न की शादी का खौफनाक सच: जब रात 12 बजे आया अनजान फोन, और रेगिस्तान के वीरान महल में गाने पहुंची मशहूर सिंगर नूरा
ADVERTISEMENT
• 03:49 PM • 13 Nov 2026
अरब के रेगिस्तान में एक खंडर महल में आयोजित शादी की वो रहस्यमयी रात, जिसने 90 के दशक की मशहूर गायिका के हमेशा के लिए होश उड़ा दिए।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










