देखें वीडियो - Noida Shrikant Tyagi Case: दबंंग नेता फरार, सवालों में 'एनकाउंटर' पुलिस, क्या त्यागी के घर में है तहखाना ?

CHIRAG GOTHI

08 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:24 PM)

Noida Shrikant Tyagi News: नोएडा के नेता श्रीकांत त्यागी केस में आरोपी के घर में तहखाना की बात सामने आने से हड़कंप मच गया है। मेंटेनेंस टीम ने ईंटों की दीवार खड़ी कर इस रास्ते को बंद कर दिया है।

CrimeTak
follow google news

भूपेन्द्र चौधरी के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Shrikant Tyagi Case: यूपी के नोएडा सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमैक्स (Grand Omex) सोसाइटी में एक महिला के साथ बदसलूकी करने वाले नेता श्रीकांत को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। इस मामले का वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा जा सकता है कि नेता श्रीकांत ने महिला से बदसलूकी की थी। अब एक नई बात सामने आई है। श्रीकांत के घर में तहखाने की बात सामने आई है। उधर , इस मसले पर सांसद महेश शर्मा ने भी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें...

घर से पार्किंग कनेक्टिड

Noida Crime News : दरअसल, इस तहखाने का रास्ता नीचे दरवाजे से होकर बेसमेंट में बनी पार्किंग के लिए जाता है, लेकिन विवाद बढ़ते ही सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने रातों रात दीवार खड़ी करके रास्ते को बंद कर दिया। उधर, आरोपी की बहन ने कहा, ''भइया की गलती को हमारी फैमिली और हम बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करते हैं। उन्हें महिला के साथ बदसलूकी नहीं करनी चाहिए थी, लेकिन सोसाइटीवासी जिस तरीके से हमारे पीछे पड़े हैं, वह भी गलत है। भइया ने जो किया है, उसके लिए कानून अपना काम कर रहा है। हम बिल्कुल भी इस मामले को लेकर उनका सपोर्ट नहीं करते और न ही उस वीडियो में हुई घटना से वास्ता रखते हैं।''

क्या था पूरा मामला ?

Grand Omaxe Society fracas : नोएडा सेक्टर-93 स्थित ग्रेंड ओमैक्स सोसाइटी की रहवासी एक महिला ने अपनी आवासीय सोसाइटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी। इसको लेकर हुई बहस के बीच त्यागी ने महिला के साथ बदसलूकी करते हुए कथित तौर पर मारपीट कर दी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था।

    follow google newsfollow whatsapp