Noida Shrikant Tyagi Case: जानिए कितने मामले दर्ज है श्रीकांत त्यागी !

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Noida Shrikant Tyagi Case: यूपी के नोएडा में महिला से बदसलूकी करने के मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। एक केस श्रीकांत की पत्नी ने दर्ज करवाया था। श्रीकांत पर अब तक 5 केस दर्ज हो गए हैं। दो केस महिला से बदसलूकी के बाद दर्ज किए गए हैं।

Grand Omex News : नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी ने पेड़ लगाने के विवाद में महिला से गालीगलौज और बदसलूकी की थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई और श्रीकांत त्यागी पर एफआईआर दर्ज की गई। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत की लग्जरी कारों को जब्त किया है।

त्यागी पर नोएडा के अलग- अलग पुलिस स्टेशन में तीन अलग-अलग FIR दर्ज हैं। सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में IPC धारा 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास) के तहत केस दर्ज है। इसके अलावा श्रीकांत पर धारा 307 (हत्या की कोशिश) का भी केस दर्ज है। ये केस श्रीकांत की पत्नी ने उसके खिलाफ दर्ज करवाया था। श्रीकांत पर एक और FIR नोएडा में दर्ज है। इसके अलावा, हाल ही में हुई वारदात के बाद श्रीकांत पर नोएडा में 2 FIR दर्ज की गई हैं। अब तक नोएडा में त्यागी के खिलाफ 5 FIR दर्ज हो चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT