रूस में प्राइवेट आर्मी वैगनर और सेना आमने-सामने, क्या रूस में तख्तापलट हो सकता है?

ADVERTISEMENT

Russia Latest Update
Russia Latest Update
social share
google news

Russia Latest Update: क्या रूस में तख्तापलट हो सकता है? पुतिन की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप ने विद्रोह कर दिया है। उनका टकराव रूस की सेना से हो गया है। क्रेमलिन की सुरक्षा के लिए मॉस्को में टैंकों की तैनाती कर दी गई है। इस वक्त यूक्रेन में लगभग 50 हजार वैगनर काम कर रहे हैं।

 

क्यों हुआ ऐसा?

 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

दरअसल, यूक्रेन के बखमुत में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमला हुआ। इस हमले के लिए प्राइवेट आर्मी ने रूसी सैनिकों को दोषी ठहराया। इस हमले में कई वैगनर लड़ाके मारे गए थे।

वैगनर समूह के प्रमुख ने कहा कि उनकी सेना दक्षिणी सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर गई है। वैगनर बलों ने रोस्तोव में दक्षिणी सैन्य जिले की इमारत पर नियंत्रण कर लिया है।

ADVERTISEMENT

वैगनर समूह के लड़ाके पहले ही नोवोचेर्कस्क के रास्ते में पहली चौकी पार कर चुके हैं। नोवोचेर्कस्क में रूसी सेना का मुख्यालय है। मॉस्को की सड़कों पर बख्तरबंद गाड़ियों की तादाद काफी ज्यादा बढ़ गई है।

ADVERTISEMENT

पुतिन विरोधी नेता हुआ एक्टिव

पुतिन विरोधी नेता मिखाइल खोदोरकोव्स्की ने रूसियों से वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन का समर्थन करने का आग्रह किया है।

वैगनर ग्रुप रशियन प्राइवेट मिलिट्री कंपनी है। ये रूस का फेवर करती है। वैगनर ग्रुप का लीडर येवगेनी विक्टरोविच प्रिगोझिन एक घोषित अपराधी है। वो जेल जा चुका है। इसने पुतिन के शेफ के रूप में भी काम किया है। इसके बाद इसने कंपनी बनाई, जिसमें लड़ाकों को भर्ती किया। संगठन में दूसरे देशों के कई लोग शामिल है। 

इसमें ज्यादातर लोग अपराधी है। कई देशों की सरकारें और संगठन इन्हें वित्तीय मदद करती है। संगठन में हजारों लड़ाके हैं। इस वक्त यूक्रेन में 50 हजार से ज्यादा वैगनर लड़ाके तैनात हैं। युद्ध में भी इन्होंने रूस की मदद की थी, लेकिन अब ये रूस की ही सेना के खिलाफ हो गए हैं।  

 

 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT