Khargone Violence: खरगोन में कर्फ्यू से दो घंटे की छूट, मुस्लिम संगठनों ने किया घर से ही नमाज पढ़ने का ऐलान

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

रवीश पाल सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Curfew in Khargone: खरगोन में आज कर्फ्यू से दो घंटे की छूट देने का ऐलान किया है। 10 से 12 बजे तक कर्फ्यू में छूट मिलेगी। यह छूट महिला-पुरुष दोनों के लिए रहेगी। अभी तक कर्फ्यू में छूट के दौरान सिर्फ महिलाओं को बाहर निकलने की इजाजत थी। इसी बीच मुस्लिमों ने आज रोजे में जुमे की नमाज घर से पढ़ने का ऐलान किया है।

घर से नमाज पढ़ेंगे मुस्लिम समुदाय के लोग

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

Khargone Latest News: खरगोन में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को घर से जुमा की नमाज पढ़ने का फैसला किया है। मस्जिद कमेटी प्रतिनिधियों ने बताया कि समाज के लोग घर से नमाज पढ़ेंगे। दरअसल, पुलिस ने भी इस बाबत अपील की थी ताकि कानून और व्यवस्था बनी रहे।

खरगोन प्रशासन ने आरोपियों की पहचान कर उनकी अवैध संपत्तियों को भी गिराया है। हालांकि, मुस्लिम संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है।

ADVERTISEMENT

MP crime news: खरगोन में रामनवमी के दिन हिंसा फैली थी। यहां रामनवमी के जुलूस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद शहर में हिंसा फैल गई थी। रविवार शाम से कर्फ्यू लागू है। करीब 100 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी तक सिर्फ महिलाओं को जरूरी सामान लेने के लिए बाहर आने की छूट थी।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT