हरियाणा: कार में मिला इंसानी कंकाल, एक दिन से लापता था युवक, हादसा या साजिश?
Haryana Crime News : हरियाणा के सोनीपत में मिला मानव कंकाल. कार में था कंकाल. मरने वाले की पहचान बलबीर के तौर पर.
ADVERTISEMENT

Haryana News : हरियाणा के सोनीपत में एक कार में जला हुआ मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. मरने वाले शख्स की पहचान हो गई है. वो शख्स एक दिन पहले से ही लापता था. घर नहीं आने पर लोगों ने तलाश शुरू की थी. बाद में उसकी कार समेत लाश मिली. ऐसी आशंका है कि कार में आग लगने से जलकर युवक की मौत हो गई. लेकिन आग हादसे में लगी या फिर कोई साजिश है. इसकी जांच की जा रही है. क्या है पूरा मामला. आइए जानते हैं.
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत जिले में एक कार में आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना गांव कथूरा के जलघर के पास की है और मृतक की पहचान गांव कहैल्पा निवासी बलबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग नौ बजकर 45 मिनट पर ग्रामीणों ने एक जली हुई ‘वैगनआर’ कार में मानव कंकाल मिलने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
बरोदा थाना के प्रभारी रमेश चंद्र ने कहा, ‘‘बलबीर मंगलवार देर शाम अपनी गाड़ी से घर से निकला था और रात को घर वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसकी कार आग जली हुई हालात में गांव कथूरा के जलघर के पास मिली, जिसमें मानव कंकाल मिला।’’ उन्होंने बताया कि कंकाल गाड़ी की आगे वाली सीट के बीच में था। उन्होंने बताया कि मामले में हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बलबीर समाजसेवी था और रोहतक में अस्पताल के सामने ‘रोटी बैंक’ का संचालन करता था।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
