आमिर खान ने दिखाई दरियादिली, हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपये किए दान

ADVERTISEMENT

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपये दान किए
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपये दान किए
social share
google news

Bollywood News: अभिनेता आमिर खान ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपये दान किए। राज्य सरकार ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। अभिनेता का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह सहायता निस्संदेह राहत और पुनर्वास प्रयासों में मदद करेगी। सरकार के इन प्रयासों का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को आपदा के बाद बुरे हालात से उबरने में मदद करना है।

आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपये दान किए

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोष का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा और वे सुनिश्चित करेंगे कि यह जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। इससे पहले सुक्खू ने 51 लाख रुपये की अपनी पूरी जमा राशि आपदा राहत कोष में दान कर दी थी ताकि राज्य के आपदा प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद 

हरियाणा, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने राहत व पुनर्वास उपायों में राज्य की मदद के लिए 65 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता दी है। मंदिरों के न्यासों के अलावा गैर सरकारी संगठनों और अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं। जुलाई और अगस्त के महीने में भारी बारिश की वजह से हिमाचल की सड़कों, जल आपूर्ति संयंत्रों, इमारतों और अन्य निजी व सार्वजनिक संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT