सिंधुदुर्ग के नांददोस जंगल में मिलीं 10 बोरियों में 10 लाशें: पैसों की लालच और तांत्रिक पूजा के नाम पर बोरीवली के 4 युवाओं की खौफनाक साजिश
ADVERTISEMENT
एक गुमनाम फोन और खत ने खोला सिंधुदुर्ग के जंगलों में दफन 10 बेगुनाह लोगों की खौफनाक मौतों का राज़।
एक गुमनाम फोन और खत ने खोला सिंधुदुर्ग के जंगलों में दफन 10 बेगुनाह लोगों की खौफनाक मौतों का राज़।
दिसंबर 2003 में महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एसपी को एक गुमनाम फोन और खत मिलता है, जिसमें नांददोस के घने जंगलों में बोरियों में लाशें होने का दावा किया जाता है। पुलिस जब मौके पर छानबीन शुरू करती है, तो एक के बाद एक कुल 10 बोरियों से 10 मानव कंकाल बरामद होते हैं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल जाती है। फॉरेंसिक जांच और मिसिंग रिपोर्ट के मिलान से पता चलता है कि मृतकों में पुणे, वाशी, रत्नागिरी और गोरेगांव के लोग और छोटे बच्चे भी शामिल थे।
पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ती है तो मुंबई के बोरीवली से एक चौंकाने वाला टिप मिलता है। वहां के चार मामूली युवा अंधविश्वासी और लालची लोगों को पैसा दोगुना-तिगुना करने का झांसा देकर फंसा रहे थे। आखिर ये चार लड़के इन 10 लोगों को सिंधुदुर्ग के सुनसान जंगल तक कैसे ले गए? पूजा के नाम पर अपनों का पैसा दोगुना कराने आए मासूम लोगों की बोरियों में ही लाशें कैसे बंद हो गईं? जानने के लिए देखें पूरी कहानी...
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










