दुनिया का इकलौता लंगूर जिसने 9 साल तक की रेलवे में सरकारी नौकरी: जानिए दक्षिण अफ्रीका के 'जैक द बबून' की अनोखी और हैरान कर देने वाली कहानी

ADVERTISEMENT

एक हादसा, एक लाचार सिग्नलमैन और एक लंगूर... जिसने बिना एक भी दिन छुट्टी लिए 9 साल तक संभाली रेलवे की कमान!

social share
google news

दुनिया में नौकरी पाने के लिए इंसानों को सालों तक पढ़ाई और दफ़्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे जानवर के बारे में सुना है जिसे बाकायदा कागजी कागजात और वेतन के साथ सरकारी नौकरी मिली हो? यह अनोखी लेकिन ऐतिहासिक दास्तान है दक्षिण अफ्रीका के विटनेस रेलवे स्टेशन की, जहाँ जेम्स नाम का सिग्नलमैन एक रेल हादसे में अपने दोनों पैर गँवा बैठा था। शारीरिक लाचारी के बीच जेम्स की नज़र एक समझदार लंगूर पर पड़ी, जिसे उसने ख़रीदकर उसका नाम 'जैक' रखा।
जेम्स ने जैक को ट्रेन की सीटी सुनते ही पटरियों के लीवर खींचने की ऐसी सटीक ट्रेनिंग दी कि लंगूर ख़ुद एक पेशेवर सिग्नलमैन की तरह काम करने लगा। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एक दिन ट्रेन के यात्री ने लंगूर को लीवर खींचते देख रेलवे के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर दी। शिकायत मिलते ही हड़कंप मच गया और जेम्स की नौकरी पर गाज़ गिर गई। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि रेलवे अफ़सरों को ख़ुद उस लंगूर का कड़ा इम्तिहान लेना पड़ा? क्या एक लंगूर इंसानों के कठिन रेलवे टेस्ट को पास कर पाया और उसे आधिकारिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा कैसे मिला?

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜