IIT मद्रास से पढ़ा इंजीनियर, बहन के लिए बना साइको किलर: जानिए लंदन से लेकर बेंगलुरु तक खौफ फैलाने वाले नागेंद्र रेड्डी की खौफनाक दास्तान
ADVERTISEMENT
आईआईटी मद्रास का होनहार छात्र, जो बहन के प्रति अपनी जानलेवा सनक और पर्सनालिटी डिसऑर्डर के चलते बन बैठा खतरनाक साइको किलर!
आईआईटी मद्रास का होनहार छात्र, जो बहन के प्रति अपनी जानलेवा सनक और पर्सनालिटी डिसऑर्डर के चलते बन बैठा खतरनाक साइको किलर!
आंध्र प्रदेश के निजामाबाद का रहने वाला नागेंद्र रेड्डी कोई आम अपराधी नहीं था, बल्कि आईआईटी मद्रास से पासआउट एक बेहद होनहार इंजीनियर था। उसकी दिमागी काबिलियत का ही नतीजा था कि उसे लंदन की एक नामी कंपनी में नौकरी मिल गई। लेकिन इस होनहार दिमाग के पीछे एक ऐसा खतरनाक रहस्य छिपा था, जिसकी भनक उसके दोस्तों को भी नहीं थी। नागेंद्र एक दुर्लभ पर्सनालिटी डिसऑर्डर का शिकार था, और उसकी सबसे बड़ी सनक थी उसकी इकलौती बहन। वह अपनी बहन को लेकर इस हद तक पजेसिव था कि अगर कोई भी लड़का उसकी बहन से बात कर ले या उसकी तरफ देख भी ले, तो नागेंद्र का दिमाग हैवान बन जाता था।
लंदन में जब उसके रूममेट ने उसकी बहन का भेजा एक साधारण सा 'थैंक यू' मैसेज पढ़ा, तो नागेंद्र के सिर पर खून सवार हो गया। इसके बाद उसने अपने ही दोस्त का सिर और हथेलियाँ काटकर जो खौफनाक मंज़र रचा, उसने स्कॉटलैंड यार्ड तक के होश उड़ा दिए। लेकिन यह तो सिर्फ शुरुआत थी; भारत लौटने के बाद भी उसने अपनी इसी सनक में एक के बाद एक कई मर्डर और वारदातें कीं। आखिर इस 30 साल के साइको IITian का खौफनाक अंत कैसे हुआ और क्यों उसकी सगी बहन ने भी उसकी लाश लेने से इनकार कर दिया?
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










