एक अखबार के इश्तेहार ने कैसे ली मोहनलाल की एक्ट्रेस की जान? जानिए साउथ स्टार रानी पद्मिनी की अनसुलझी मर्डर मिस्ट्री की पूरी दास्तान

ADVERTISEMENT

80 के दशक की मशहूर साउथ अदाकारा, जिसकी एक छोटी सी लापरवाही ने खौफनाक मंजर को घर का रास्ता दिखा दिया।

social share
google news

80 के दशक में साउथ सिनेमा की उभरती स्टार रानी पद्मिनी ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। मोहनलाल जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने वाली रानी पद्मिनी की लोकप्रियता और कमाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थी। सफलता के इस दौर में रानी पद्मिनी और उनकी मां चेन्नई के अन्नानगर स्थित एक आलीशान बंगले में रहने लगीं। घर की देखरेख, रसोई और नई कार के लिए उन्होंने अखबार में विज्ञापन देकर तीन कर्मचारियों की भर्ती की। लेकिन वे इस बात से पूरी तरह अनजान थीं कि बिना बैकग्राउंड जांचे अखबार के इश्तेहार पर भरोसा करना उनके जीवन की सबसे बड़ी भूल साबित होने वाला था। घर में दाखिल हुए इन कर्मचारियों की नजर बंगले की खरीद-बिक्री के लिए रखे भारी कैश पर पड़ चुकी थी। 15 अक्टूबर की उस रात बंद कमरों में एक खौफनाक साजिश को अंजाम दिया गया। आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ जिसने 80 के दशक के इस चमकते सितारे को हमेशा के लिए खामोश कर दिया?

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜