कार में रखे पौने 4 करोड़ रुपये लूटकर भागे बदमाश, जब मध्य प्रदेश के गांव में भूसे के ढेर से निकले नोटों के बैग तो उड़े सबके होश
ADVERTISEMENT
नागपुर से 3.74 करोड़ लूटकर भागे बदमाशों ने मध्य प्रदेश के एक दूरदराज गांव में ऐसी जगह छुपाया कैश कि हैरान रह गए ग्रामीण और पुलिस।
नागपुर से 3.74 करोड़ लूटकर भागे बदमाशों ने मध्य प्रदेश के एक दूरदराज गांव में ऐसी जगह छुपाया कैश कि हैरान रह गए ग्रामीण और पुलिस।
महाराष्ट्र के नागपुर शहर के शांति नगर इलाके में 18 नवंबर की रात एक चौंकाने वाली वारदात सामने आती है। एक कारोबारी के घर के कॉरिडोर में खड़ी कार को सात नकाबपोश लुटेरे बंदूक और चाकू की नोक पर लूटकर चंपत हो जाते हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंचती है, तो कारोबारी का खुलासा सुनकर अधिकारियों के होश उड़ जाते हैं—उस कार के अंदर कोई साधारण सामान नहीं, बल्कि पूरे 3 करोड़ 74 लाख रुपये का नगद कैश रखा हुआ था!
वारदात के बाद पुलिस शहर भर के सीसीटीवी कैमरे खंगालती है और कुछ ही दिनों में एक लुटेरा पुलिस की गिरफ्त में आ जाता है। लेकिन असली सस्पेंस तब शुरू होता है जब आरोपी खुलासा करता है कि करोड़ों का कैश नागपुर में नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के एक दूरदराज गांव में छुपाया गया है।
जब नागपुर पुलिस की टीम गांव के खेत में पहुंचती है, तो सैकड़ों ग्रामीणों का हुजूम जमा हो जाता है। आखिर उस खुले खेत में लुटेरों ने 3 करोड़ से ज्यादा की रकम को ऐसी किस अनोखी तिजोरी में छुपाया था, जिसे देखकर खुद पुलिस भी चकरा गई? और कैसे सीसीटीवी की एक छोटी सी फुटेज ने इस महालूट की परतें खोल दीं? जानने के लिए देखिए पूरी कहानी...
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










