8 बार मौत को चकमा, जहर से लेकर -26°C ठंड भी रही बेअसर: जानिए न्यू यॉर्क के 'आयरन माइक' की खौफनाक और हैरतअंगेज दास्तान

ADVERTISEMENT

इंश्योरेंस के पैसों के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पर 8 बार मौत के मुंह से मुस्कुराते हुए वापस लौट आया यह इंसान!

social share
google news

साल 1932 में अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर में मंदी के दौर में बार मालिक टोनी और उसके साथियों ने इंश्योरेंस के 3,500 डॉलर हड़पने के लिए बेघर माइक मेलॉय को अपना शिकार बनाया। योजना सीधी थी, माइक को मुफ्त में इतनी शराब पिलाई जाए कि उसकी मौत हो जाए और हत्या प्राकृतिक लगे। लेकिन जब बेइंतहा शराब से भी माइक नहीं मरा, तो साजिशकर्ताओं ने उसके ड्रिंक में एंटीफ्रीज, तारकोलिन और मेथानॉल जैसे जहरीले केमिकल मिलाना शुरू कर दिया।
हैरानी की बात यह रही कि हर सुबह माइक मुस्कुराते हुए बार में लौट आता। इसके बाद -26 डिग्री सेल्सियस की कड़ाके की ठंड में नग्न हालत में बर्फीला पानी डालने और तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने के बाद भी माइक जिंदा बच निकला। आठ बार मौत को मात देने वाले इस शख्स को इतिहास में 'आयरन माइक' कहा गया। लेकिन आखिर नौवीं बार ऐसा क्या हुआ जिससे उसकी मौत हुई और कैसे इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ? जानिए पूरी दास्तान।
 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी देखे...

    ऐप खोलें ➜