बाहुबली अनंत सिंह की बेटी की 50 करोड़ की शाही शादी: 5 लाख मेहमान और चौपर की गूंज के बाद अब 4 दिसंबर को जेल जाने की तैयारी
ADVERTISEMENT
बिहार के बाहुबली अनंत सिंह की बेटी की 50-60 करोड़ की शाही शादी की चर्चा के बीच अब सुप्रीम कोर्ट के सख्त हुक्म के बाद उनकी जेल वापसी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
बिहार के बाहुबली अनंत सिंह की बेटी की 50-60 करोड़ की शाही शादी की चर्चा के बीच अब सुप्रीम कोर्ट के सख्त हुक्म के बाद उनकी जेल वापसी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
बिहार के बाहुबली अनंत सिंह की बेटी की शादी पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 25 बीघा में फैले शामियाने, 3-3 हेलीपैड, विदेश से मंगाए गए ट्यूलिप के फूल और करीब 4 से 5 लाख लोगों की भीड़ ने इस शादी को चर्चा का विषय बना दिया। देश के कई बड़े नेता, मंत्री, सांसद और नामचीन कलाकार इस शाही शादी में शामिल हुए।
लेकिन इस 50-60 करोड़ की आलीशान शादी की चमक-धमक के पीछे एक खौफनाक हकीकत भी छिपी है। जिस बाहुबली के घर जश्न का माहौल था, उस पर मर्डर और किडनैपिंग समेत कुल 32 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। बेटी की विदाई का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि कानून का शिकंजा कस गया। सुप्रीम कोर्ट ने राहत की मियाद तय करते हुए 4 दिसंबर तक पटना की बेऊर जेल में सरेंडर करने का कड़ा आदेश दे दिया है।
आखिर 141 दिन में मिली जमानत के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अचानक ऐसा सख्त फैसला क्यों सुनाया? और 4 दिसंबर को जेल जाने से पहले बाहुबली अनंत सिंह ने ऐसा क्या दावा कर दिया है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं? जानिए इस सनसनीखेज रिपोर्ट की पूरी हकीकत...
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










